फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी में एक काबू

Tue, 27 Aug 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्लॉट बेचने के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में इकनॉमिक सेल के एसआई कुलबीर सिंह की टीम ने जांच करते हुए ढांड निवासी आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेश कर पुलिस ने उसे तीन दिन रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी निवासी राजरूप ने शिकायत दी थी कि उसने जनकपुरी कॉलोनी में 150 वर्ग गज का प्लॉट खरीदने के लिए ढांड निवासी दीपक कुमार से इकरारनामा किया था। दीपक कुमार की हर प्रकार की जिम्मेदारी उसके पड़ोसी सुरेश कुमार ने ली थी और पांच लाख 50 हजार रुपये ले लिए थे। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन


मौके पर उक्त लोगों का कोई प्लॉट नहीं है। जब उसने कमेटी से आईडी बनवाने के लिए कागजात मांगे तो कई दिनों तक आरोपियों ने कागजात नहीं दिए। जब संदेह होने पर वह प्लॉट के असली मालिक से मिला तो उसने बताया कि आपके साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन


जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी दीपक व सुरेश कुमार ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया था। न्यायालय में पेश कर पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें