फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मलिकपुर से 1450 प्रतिबंधित नशीली गोलियां सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी महमूदपुर पुलिस द्वारा 26 अगस्त की सुबह गांव मलिकपुर गंदा नाला के पास से कैथल निवासी एक युवक को 1450 प्रतिबंधित ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराईड-100 नामक नशीली दवाओं सहित काबू कर लिया गया। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि चौकी महमूदपुर पुलिस के हेडकांस्टेबल राजेश कुमार की टीम सुबह गश्त के दौरान गांव मलिकपुर क्षेत्र में गंदा नाल पुल के पास मौजूद थी। पुलिस को देखकर गांव चाबा की तरफ से हाथ में पॉलिथिन लिए आ रहे संदिग्ध युवक को काबू किया गया। उसकी पहचान कृष्ण कुमार निवासी खुराना रोड कैथल के रुप में हुई। उसके पास से 145 पत्तों से 1450 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई। थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे चौकी महमूूदपुर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजबीर सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें