फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी के नाम पर सवा लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक व्यक्ति से उनकी बीमा पॉलिसी का भुगतान करवाने के नाम पर करीब सवा लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककराला निवासी सूरत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 22 जुलाई को उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोनकर्ता आरोपी ने उससे पूछा कि क्या आप पॉलिसी के पैसे निकलवाना चाहते है। हां कहने पर आरोपी ने बीमा पॉलिसी का भुगतान करवाने के नाम पर 22 जुलाई को 18 हजार 300 रुपये, 25 जुलाई को 28,300 रुपये व 30 जुलाई को 30 हजार रुपये व एक अगस्त को 40 हजार 600 रुपये ठग लिए। आरोपी से चार पर में कुल एक लाख 17 हजार 200 रुपये ठग लिए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के पास फोन किया तो आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया। जांच अधिकारी शुभांशु की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें