फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन जून को दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग

Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक से छह जनवरी 2025 तक जिला कैथल के नि:शक्त व्यक्तियों की सहायतार्थ सहायक उपकरण एवं आधुनिक कृत्रिम अंग नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के लिए एल्मिको की ओर से माप लिए गए थे। यह जानकारी जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने दी है।

उन्होंने बताया कि डीसी प्रीति आगामी तीन जून को जिला रेडक्रॉस कार्यालय में पात्र 289 नि:शक्त लोगों को सहायक उपकरण एवं आधुनिक कृत्रिम अंग प्रदान करेंगी। जिसके तहत 69 मोटराईज्ड ति-पहिया साईकिलें, 62 ति-पहिया साईकिलें, 168 श्रवण यन्त्र, 33 व्हील चेयर एव अन्य आधुनिक कृत्रिमं अंग नि:शक्त व्यक्तियों को वितरीत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने ज्ञान, कौशल एवं प्रतिभा के बल पर सफ लता की उच्चतम बुलंदियों को छू सकता है तथा देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है ।

उन्होंने कहा कि 289 दिव्यांग जनों के उपकरण पर 55 लाख की राशि खर्च होगी, जिसका वहन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत एक जनवरी 2025 से छह जनवरी 2025 तक नापतोल शिविर में आए पात्र पाए गए लाभार्थी अपने साथ एल्मिकों की ओर से जारी की गई स्लिप अवश्य लेकर आएं, जिससे दिव्यांग जन को आधुनिक कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें