फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चालान की बात पर युवा बोला- जाने दें इंटरव्यू है...

Sat, 23 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी से जाने के लिए गुहार लगाता युवक। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। बेरोजगारी का दंश युवाओं को परेशान कर रहा है, इसका उदाहरण गुहला में वाहन का चालन काटते समय दिखा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हेमु माजरा निवासी युवक काशी मुच्छाल पुलिस की 112 नंबर गाड़ी के इंचार्ज सुभाष से भिड़ गया।

एक नौकरी का इंटरव्यू देने के लिए हेमु मोटरसाइकिल पर निकला था। रास्ते में गश्त करती पुलिस ने उसे रोक लिया और साइलेंसर के मुद्दे पर चालान काटने के लिए गुहला थाना चलने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। हेमु ने पुलिस अधिकारी के सामने गुहार लगाई कि वह उसका मोबाइल नंबर ले लें। घर का पता नोट कर लें लेकिन अभी जाने दें क्योंकि उसकी नौकरी का इंटरव्यू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि यदि वह लेट हो गया तो उसे नौकरी का चांस खत्म हो सकता है। इस बीच पुलिस अधिकारी ने एसएचओ गुहला रमेश को यह कहते हुए फोन लगा दिया कि एक युवक उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। इस बीच पास ही खड़े एक अन्य युवक ने सारे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उधर, एसएचओ गुहला ने बीचबचाव कर युवक को इंटरव्यू के लिए भेज दिया और पुलिस को हिदायत दी कि ऐसे मामलों में वे पब्लिक के साथ संजीदा बने रहें, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे। बहरहाल मामले की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें