फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महाविद्यालय पूंडरी में पुरातन छात्र मिलन समारोह, साझा कीं यादें

Tue, 21 Jan 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, फतेहपुर पूंडरी में पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से सरस्वती वंदना और

स्वागत गीत के साथ किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी यादें साझा कीं।

पूर्व छात्राओं के आग्रह पर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. किरण कला जैन और डॉ. उषा तूरान को आमंत्रित किया गया। उन्होंने चौधरी ईश्वर सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज एक विशाल वट वृक्ष बन चुका है, जिसकी शाखाएं न केवल भारत, बल्कि दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और चौधरी ईश्वर सिंह व वर्तमान अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय 65 छात्राओं से शुरू होकर आज 1527 छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन


प्राचार्या ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय और पूर्व छात्राओं के बीच संबंधों को मजबूत करना, उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना और युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है। संयोजिका संगीता सिंगला ने प्राचार्या के स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सह-संयोजिका डॉ. पुष्पा रानी ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर सीमा वालिया, डॉ. निधि, डॉ. मोनिका खुराना, पूनम सिंगला, डॉ संतोष कुमारी आदि ने समारोह में भाग लिया। ये सभी बैंकिंग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर आदि प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता जायसवाल और विनेश वालिया ने किया। अंत में डॉ. पुष्पा रानी ने सदस्यों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र- गान के साथ किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें