फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: बिना बताए घर से चली गई पुत्रवधू, ससुर ने सुसाइड नोट लिखकर समाप्त की जीवन लीला, लिखी ये बात

Fri, 30 Jun 2023 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

मामले में आरोपी पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुजुर्ग ने सुसाइड नोट लिखकर पुत्रवधू को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन
Student suicide - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में पुत्रवधू के बिना बताए घर से चले जाने और लोक लाज के डर से आहत एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बुजुर्ग ने सुसाइड नोट लिखकर पुत्रवधू को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके बड़े भाई के लड़के की शादी एक युवती से हुई थी। दो दिन पहले उसके भाई की पुत्रवधू बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। पुत्रवधू की इस हरकत से आहत उसके भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

वे उसे इलाज के लिए पटियाला लेकर गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में उसके भाई ने लिखा कि वह समाज में बेइज्जती के डर से अपना जीवन समाप्त कर रहा है। एसआई बिलासा राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें