फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ड्रेनों और नालों की सफाई का कार्य पूरा करें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
ड्रेनों की सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं डीसी अपराजिता।
विज्ञापन
कैथल/कलायत। डीसी अपराजिता ने सोमवार को कैथल और कलायत ब्लॉक में ड्रेनों और नालों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले सभी ड्रेनों और नालों की सफाई का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

डीसी ने गांव नरड़ के पास अमीन ड्रेन पुल से निरीक्षण की शुरुआत की। यहां उन्होंने सिंचाई विभाग की ओर से चलाए जा रहे सफाई कार्य का जायजा लिया। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक्सईएन निशांत बत्तान ने सफाई कार्य की प्रगति और व्यवस्था की जानकारी दी। डीसी ने मौके पर कार्य की गुणवत्ता और गति के लिए भी अधिकारियों से चर्चा की।
इसके बाद उन्होंने कलायत स्थित पूंडरी ड्रेन से सिरसा ब्रांच में पानी लिफ्ट करने वाले पंप हाउस की मशीनों की साफ-सफाई और रखरखाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही पंप ड्रेन में उगी जलकुंभी को जल्द हटाने और परिसर में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मानसून से पहले पंप हाउस का पूरी तरह क्रियाशील रहना जरूरी है ताकि किसी भी आपात स्थिति में पानी निकासी में दिक्कत न आए।
विज्ञापन


डीसी ने पानी लिफ्टिंग की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझा। उन्होंने बिजली आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी उपकरणों और सुविधाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए।
डीसी ने सिल्लाखेड़ा ड्रेन पर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। खनौरी रोड पर ड्रेन पुल की टूटी रेलिंग देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने तुरंत रेलिंग की मरम्मत करवाने और आसपास पड़े मलबे को हटाने के निर्देश दिए। मानस रोड स्थित नाले की सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई के दौरान निकाला गया कचरा और गंदगी तुरंत उठाकर उचित स्थान पर डाली जाए।
उन्होंने सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां जरूरत हो, वहां मनरेगा के माध्यम से अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य जल्द पूरा करवाया जाए। डीसी ने कहा कि समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ड्रेनों की सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं डीसी अपराजिता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें