संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण के लिए मौके पर ही निर्देश दिए। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनें और तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर हर सोमवार और गुरुवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिक एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों—जैसे परिवार पहचान पत्र में त्रुटि, राशन कार्ड, पेंशन, पुलिस, बिजली आदि—का समाधान पा सकते हैं।