फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षक दिवस पर हवन कर डाली आहुतियां

विज्ञापन
जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में हवन में आहुति डालते ​शिक्षक व अन्य​। स्कूल
विज्ञापन
कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का पर्व गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ से हुआ, जिसमें विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र कल्याण की कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने की। जाट हाई स्कूल समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि वह एक कुम्हार की तरह विद्यार्थी के जीवन को गढ़ता है। आज का यह हवन हमारे गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। इस मौके पर उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, सचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन, जसवीर, सत्यवान माजरा, राजपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें