फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पिलाई, भाजपा की नीतियां बताईं

Sun, 02 Mar 2014 12:06 AM IST
ढांड
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी टी स्टॉल लगाया और लोगों को चाय पिलाई, साथ ही भाजपा की नीतियां बताईं और समर्थन मांगा। भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक प्रताप सिंह गांगल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्य सीमित के सदस्य सरदार जितेंद्र सिंह काका खुदर्बन भी विशेष रूप से पहुंचे। मंच संचालन रामपाल गुर्जर ढांड ने किया। काका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कर चुकी है। मोदी जनता के दिल में बस चुके हैं और समूचे देश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी व प्रदेश में अगली सरकार भाजपा-हजकां गठबंधन की होगी। भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक प्रताप सिंह गांगल ने कहा कि अब समय सत्ता परिवर्तन का आ चुका है और जनता को एकजुट होना होगा। मंडल प्रधान भाग सिंह कौल ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का जादू  चार राज्यों में हुए चुनावों के साथ भविष्य में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जनता के सिर चढ़कर बोलेगा। इस मौके पर प्रदेश सदस्य सुभाष हजवाना, गजेसिंह चहल, डॉ. श्रीभगवान शर्मा, कृष्ण कौल, हरिकेश शर्मा चंदलाना, राममूर्ति सैनी, विजय गोयल, रणधीर भाणा, सुभाष रोहिला, नरेंद्र वर्मा, सुभाष जांगड़ा, सुरेंद्र चंदलाना, रामकरण जांगड़ा और जयचंद कंबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें