फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पैदावार के बावजूद धान खरीद में अड़चन किसानों के साथ अन्याय : बलविंदर भिंडर

विज्ञापन
जानकारी देते हुए किसान। संवाद
विज्ञापन
कैथल। वरिष्ठ किसान नेता बलविंदर सिंह भिंडर ने पीआर धान की सरकारी खरीद में प्रति एकड़ 27 क्विंटल 500 किलोग्राम की सीमा पर सवाल उठाते हुए सरकार से नियमों में राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि खाद, बीज और कीटनाशकों पर खर्च बढ़ने के बावजूद अधिक पैदावार होने पर किसानों को पूरी फसल बेचने में परेशानी आना अन्यायपूर्ण है। सरकार को खरीद नियमों की समीक्षा कर किसानों को राहत देनी चाहिए। भिंडर ने कहा कि किसान मेहनत और पूंजी लगाकर उत्पादन बढ़ाता है लेकिन निर्धारित सीमा से अधिक धान होने पर उसकी बिक्री प्रभावित होने की आशंका रहती है। उन्होंने मांग की कि किसानों की पूरी उपज की खरीद सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। मार्केट कमेटी के सचिव मंजीत ने बताया कि निर्धारित सीमा से अधिक पैदावार वाले किसान अपनी जमीन और वास्तविक उत्पादन का विवरण लिखित रूप में कार्यालय में जमा करवाएं। ऐसे मामलों को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिक पैदावार से जुड़े चार से पांच मामलों को स्वीकृति मिल चुकी है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या लिखित में दें, ताकि नियमानुसार समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें