फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोरी के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़

Fri, 24 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका क्षेत्र में एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने और छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चीका क्षेत्र के तहत आने वाले गांव की एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 21 जनवरी को होशियार सिंह उर्फ माला ने उसकी नाबालिग भतीजी के साथ अश्लील हरकत की तथा छेड़छाड़ की। उसके विरोध किए जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सदर पुलिस कैथल ने एक विवाहिता के लापता होने का केस दर्ज किया है। गांव अटेला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 10 जनवरी को उसकी 20 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से चली गई। उसने उसके आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें