गुहला-चीका। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की मासिक बैठक ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता जीवन सिंह नैन की अध्यक्षता में बुलाई। नंबरदारों को संबोधित करते हुए जीवन नैन ने कहा कि समाज में नंबरदारों को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ माना जाता हैं इसलिए नंबरदारों का दायित्व बनता है कि वे अपने पद की मर्यादा के अनुसार कार्य करें। बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों ने एक प्रस्ताव पास कर निरंतर बढ़ रहे नशे पर गहरी चिंता व्यक्त की। नैन बताया कि पिछले दिनों गुहला के एसडीएम और डीएसपी ने संगठन से नशे के खिलाफ मुहिम चलाने की मांग की थी। इस अवसर पर जगदीश, सतपाल, जगमोहन राणा, कृष्ण पीडल, शमशेर बलबेड़ा, जिले सिंह प्रजापत, रामकुमार, गुलजार सिंह, बलकार सिंह, रामकुमार मौजूद रहे। संवाद