फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनएसएस की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Thu, 20 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रैली निकाली। इसे प्राचार्य राजेश कुमार सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल स्वयंसेवी छात्राओं ने रेलवे रोड बाजार एवं इंदिरा कॉलोनी की गलियों में नशा मुक्ति का संदेश दिया।

इसके बाद छात्राओं ने इंदिरा कॉलोनी के चौक पर नशा मुक्त हो समाज हमारा पर एक लघु नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की। इसमें नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए नशा छोड़ने का आह्वान किया। साथ नशे के नकारात्मक प्रभाव बताए।
विज्ञापन


सायं कालीन सत्र में एडीसी दीपक बाबूलाल ने एनएसएस शिविर का औचक निरीक्षण किया और स्वयंसेविकाओं से रूबरू हुए। उन्होंने छात्राओं को नशा मुक्त अभियान के लिए प्रेरित किया। इस सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर वाणिज्य विभाग से प्राध्यापिका कविता मैडम ने शिरकत की।

उन्होंने डिजिटल भारत अभियान के शुरुआत के समय लोगों की धारणाओं को बताया। उन्होंने जेएएम का अर्थ बताते हुए कहा कि जे का अर्थ है प्रधानमंत्री जन धन योजना जो 2014 में शुरू हुई। जिसका उद्देश्य देश के सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधा मुहैया करवाना और सभी का बैंक में खाता खुलवाना है। उन्होंने सरकार के डिजिटल भारत अभियान देश के विकास की मजबूत नींव बताया।
विज्ञापन


सत्र के दूसरे पड़ाव में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दी। पूजा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने गुरु की महिमा पर बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत किया। सुनैना बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने लोटपोट कर देने वाले चुटकुले सुनाए। डाॅ. रूपेंद्र एवं सुनील गर्ग ने भी गीत सुनकर सभी का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें