फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनएसएस की छात्राओं ने तंबाकू से दूर रहने की दिलाई शपथ

Mon, 01 Apr 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों यूनिट की ओर से शनिवार को एक दिवसीय शिविर लगाया। इसमें छात्राओं ने सभी लोगों को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई।

इसकी शुरुआत ईश्वरीय वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं को योगाभ्यास करवाया। कॉलेज के युवाओं और समाज को हर प्रकार के नशे विशेषकर तंबाकू से दूर रहने बारे सचेत करते हुए जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया तथा सभी को तंबाकू से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में तंबाकू का सेवन करना युवाओं के लिए फैशन बनता जा रहा है, लेकिन इसके सेवन से हृदय एवं रक्त संबंधी बीमारियां खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इन सभी पदार्थों के सेवन से सभी को दूर रहना चाहिए।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने भी धूम्रपान और तंबाकू जैसे नशे को छोडऩे के उपायों एवं उपचारों के बारे भी विस्तार से बताया। तत्पश्चात सेमिनार में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व महाविद्यालय स्टाफ से एनएनएस प्रभारी हेमलता व रेनू बाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को बताए नशे के दुष्परिणाम

कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस ने गांव खरकां, डोहर व सांघन में युवाओं, महिलाओं व आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया। एचसी सुनील ने अभियान को सफल बनाने में आमजन से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि मनुष्य के लिए नशे का सेवन हितकारी नहीं है। नशे से शरीर व घर दोनों का नाश होता है। किसी को भी नशा नहीं करना चाहिए। खेल या अन्य गतिविधि में बेहतरीन कार्य करके अपने माता-पिता, गांव व समाज का नाम रोशन करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें