फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: म्हारा खटोला बॉर्डर पै अब होगी जंग रै आर-पार

Thu, 08 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एयर स्ट्राइक के बाद कैथल के हरियाणवीं सिंगर रॉकी मित्तल ने गाना गाया है। उन्होंने यह गाना भारत की ओर से की कार्रवाई के बाद यू-ट्यूब पर लांच किया है। उन्होंने हरियाणवीं गायक मासूम शर्मा के बैन खाने एक खटौला जेल के भीतर, एक जेल के बाहर की तर्ज पर गाना गाया है।

पहले भी राॅकी मित्तल देशभक्ति गाने गाकर चर्चा में आ चुके हैं। मित्तल ने मासूम शर्मा के इस बैन हुए गाने को पहलगाम हमले से जोड़कर नया रंग दे दिया है। उन्होंने गाने के बोल रखे हैं- ना खटोला जेल के भीतर, ना खटोला जेल के बाहर, म्हारा खटोला बॉर्डर पै अब, होगी जंग रै आर-पार। इसे लेकर रॉकी मित्तल का कहना है कि देश में बदमाशी और मरने-कटने के गाने गाकर लोग केवल अपने दर्शकों की संख्या बढ़ाने तक सीमित हो जाते हैं। इस प्रकार के गाने बनाने की बजाय अपनी लेखनी व संगीत का प्रयोग देश भक्ति के लिए करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मित्तल ने पहली बार 2014 में तब लोगों का ध्यान खींचा था, जब उन्होंने पीएम मोदी पर गाना गाया था। कई बार भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर गाना बनाते रहे थे, लेकिन 2024 में विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें