फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब कपिल तीर्थ में नहीं होगी पानी की कमी

Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कपिल तीर्थ में अब श्रद्धालुओं के नहाने के लिए पानी की कमी नहीं रहेगी। मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध गौतम ने बताया की कपिल तीर्थ में कपिल मुनि माइनर के माध्यम से पानी आता है।

पानी की भारी कमी के कारण से तीर्थ में लंबे समय से पानी न होने के कारण श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही थीं। हर पूर्णिमा पर कलायत के कपिल तीर्थ पर मेला लगता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ स्नान के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थ में जल न होने के कारण से श्रद्धालुओं को भारी निराशा का सामना करना पड़ता है। गौतम ने बताया कि इस समस्या के निराकरण के लिए वे बार-बार कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से आग्रह कर चुके हैं कि तीर्थ में शुद्ध जल के भराव व गंदे पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। अब श्री कपिल मुनि मंदिर की और से तीर्थ के किनारे पर 10 इंच का बोर लगवाया जा रहा था। इसके माध्यम से कपिल तीर्थ में शुद्ध जल की आपूर्ति की जाएगी। तीर्थ के पानी की निकासी के लिए भी एक मोटर लगाई जाएगी, जो लगातार चलते हुए तीर्थ से गंदे पानी की निकासी करेगी। उन्होंने बताया की बोर के लगातार एक सप्ताह चलने से तीर्थ में पानी का पूरा भराव हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें