फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब जनप्रतिनिधियों के काम की होगी परीक्षा

Sat, 13 May 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के जिलों में हलका अनुसार प्रवास के दौरान भाजपा के सांसदों, मंत्रियों व विधायकों के कामकाज की समीक्षा भी होगी। जिसके काम में कमी मिलेगी, उसे सुधार की ताकीद की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा व विधानसभा चुनाव से एक साल पहले दूसरे राजनीतिक दलों व भाजपा की ग्राउंड रिपोर्ट होगी, जिसके आधार पर चुनाव के समय फैसले लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन


पार्टी के जिला कार्यालय कपिल कमल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से इस संबंध में बातचीत की। कैथल में अपने प्रवास के पहले दिन शुक्रवार को उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें भाजपा ने तीन तरह का अभियान शुरू किया है। इसमें वे स्वयं हलका अनुसार जाकर बैठकें ले रहे हैं। सीएम ने जनसंवाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश प्रभारी पूरा-पूरा दिन जिलों में रहकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उन्होंने कैथल से इस अभियान की शुरूआत की है। दो दिन यहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रदेशस्तरीय बैठक होगी, जिसमें पार्टी द्वारा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 20 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को नौ साल पूरे हो रहे हैं। इसीलिए हरियाणा में जून माह में महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर उत्साह है। उनके इस दौरे में दो तरह की बैठकें हैं। जिसमें एक बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाती है। दूसरे स्तर पर कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की जा रही है।
विज्ञापन


लीला राम ने बनाई दूरी, धनखड़ बोले-शादी में हैं व्यस्त

पूर्व में भी और प्रदेश अध्यक्ष के दो दिन के प्रवास में विधायक लीला राम के न दिखने पर प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि उनसे बात हुई है। वे भांजे की शादी में व्यस्त हैं। वे सायं के समय उनसे मिल रहे हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने इतना कहकर जरूर बात संभालने का प्रयास किया है, लेकिन विधायक संगठन व कई बड़े आयोजनों में भी नजर नहीं आते। जब पूछा गया कि जिला संगठन में सब ठीक है तो उन्होंने कहा कि संगठन में कोई दिक्कत नहीं है। वे व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें