फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब फिर से बढ़ेगा तापमान, बारिश के कम आसार

Tue, 17 Sep 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बारिश के बाद फिर गर्मी बढऩे लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक बारिश में कमी के आसार हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि बादलों की आवाजाही बनी रहने से कई बार धूप से राहत भी संभव है।

सोमवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक रहा। इस कारण दोपहर के समय अधिक गर्मी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी अगले दो से तीन दिन तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि अभी भी सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बनी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन


उमस गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडी चीजों का सेवन करते हुए दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभावित है।
विज्ञापन


18 से 20 जुलाई तक बादलवाई और एक दो स्थानों पर गरज चमक व बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। अभी खेतों में धान की कटाई का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें