संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बारिश के बाद फिर गर्मी बढऩे लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक बारिश में कमी के आसार हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि बादलों की आवाजाही बनी रहने से कई बार धूप से राहत भी संभव है।
सोमवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक रहा। इस कारण दोपहर के समय अधिक गर्मी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी अगले दो से तीन दिन तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि अभी भी सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बनी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
उमस गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडी चीजों का सेवन करते हुए दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभावित है।
18 से 20 जुलाई तक बादलवाई और एक दो स्थानों पर गरज चमक व बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। अभी खेतों में धान की कटाई का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।