फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनता करेगी वोट की चोट : माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले दस साल में हर वर्ग पर लाठियां बरसाईं। किसी वर्ग की कोई बात नहीं सुनीं। अब जब चुनाव आ गया है तो सरकार रेवड़ियां बांटकर वोट बटोरना चाहती है। जबकि जनता अब लाठियों का जवाब अपनी वोट से देगी। रामपाल माजरा ने कहा कि 10 साल पहले जब लोगों ने भाजपा की सरकार बनाई थी तो उम्मीद थी कि सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। अतिथि अध्यापकों से वायदा किया था कि भाजपा की सरकार आने पर उन्हें नियमित किया जाएगा। जब सरकार आ गई तो इन्हीं अतिथि अध्यापकों पर लाठियां बरसाईं गईं। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स हरियाणा की बहन बेटियां जब अपनी आवाज बुलंद करने चंडीगढ़ गई तो उन पर लाठियां बरसाईं गईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें