फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब उठान में आने लगी है तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की तीनों मंडियों में पिछले लंबे समय से जाम की स्थिति बन रही थी, लेकिन रविवार को केवल उठान होने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके तहत अब उठान में तेजी आने लगी है। ऐसे में अनाज मंडियों में लग रहे जाम से लोगों को जल्द ही राहत की उम्मीद है।

गौरतलब है कि 1121 व मुच्छल धान की आवक भी नवंबर की शुरुआत से शुरू हो जाएगी। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर छह लाख 62 हजार 181 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन लाख 47 हजार 64 एमटी, हैफेड ने एक लाख 44 हजार 112 एमटी व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 53 हजार 631 एमटी खरीदा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही चार लाख 29 हजार 779 एमटी धान की उठान भी की जा चुकी है। बताया कि 18 अक्तूबर तक अरनोली मंडी में आठ हजार 900 एमटी, बाबा लदाना मंडी में तीन हजार 737 एमटी, भागल मंडी में तीन हजार 509 एमटी, ढांड एक लाख 898 एमटी, गुहला-चीका में दो लाख 52 हजार 77 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई है।

इसी प्रकार पुरानी अनाज मंडी कैथल में आठ हजार 860, नई अनाज मंडी कैथल में 69 हजार 51 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 70 हजार 313 एमटी, कलायत मंडी में नौ हजार 49 एमटी, कौल में आठ हजार 168 एमटी धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन


पाई मंडी में आठ हजार 981 एमटी, पूंडरी में 59 हजार 450 एमटी, राजौंद में सात हजार 300 एमटी, रामथली में 27 हजार 190 एमटी, सीवन मंडी में 24 हजार 698 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई है। डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें