फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब जाड्डे का जोर हुआ कम, धूप निकलने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गणतंत्र दिवस के बाद लगातार दूसरे दिन भी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब दिन साफ होने के आसार बन रहे हैं, हालांकि अभी सुबह-शाम ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से परेशान शहरवासियों को पिछले दो दिनों से राहत मिली है। दिन में धूप खिलने के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। किसान राजेश कुमार, गुरदयाल, महाबीर का कहना है कि सूखी ठंड अधिक होने के चलते सब्जी व सरसों की फसलों में नुकसान होने की आशंका है। मौसम में अधिक गलन होने से मटर की सब्जी में दाना नहीं बन रहा और सरसों में भी नुकसान है, लेकिन पिछले दो दिनों से धूप निकलने पर सभी फसलों को सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा मिली है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में अगेता खरबूज, खीरा, ककड़ी सहित अन्य फसल की बिजाई की जाती है। धूप न निकलने से जमीन में नमी की मात्रा अधिक होती है, जिससे आगामी फसल की बिजाई नहीं की जा सकती। इससे किसानों को नुकसान है। सर्दी के चलते पाली हाउस में होने वाली सब्जियों में भी नुकसान हो सकता है। दो दिनों से धूप निकलने पर इन समस्याओं से छुटकारे की उम्मीद जगी है।

वर्जन-
बीते दो दिनों से धूप निकल रही है। साथ ही धुंध और ठंड से भी राहत मिली है। गेहूं व सरसों की फसलों के लिए ये मौसम काफी फायदेमंद है। सुबह शाम के समय अभी ठंड जारी रहेगी। दिन में धूप निकलने की संभावना है, जो आमजन के साथ ही फसलों के लिए भी लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें