फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब दिन में बढ़ने लगी गर्मी

Fri, 16 Feb 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में हुए बदलाव के बाद फिर से दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसके तहत अब दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। जबकि सुबह व शाम के समय न्यूनतम तापमान घट जाता है। ऐसे में मौसम में हो रहे बदलाव के बीच बीमारियों के बढ़ने का भी खतरा रहता है।

वीरवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अब 19 फरवरी को बारिश हो सकती है। बेशक दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। परंतु सुबह व शाम के ठंड जारी है। इस कारण सुबह व शाम के समय लोगों को परेशानी होती है। दिन में धूप खिलने से गर्मी का एहसास होता है। किसान रविंद्र, सुनील और सुदीप ने बताया कि यह मौसम रबी की फसलों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 फरवरी को दोपहर तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद दोपहर के समय आसमान में बादल छाने की संभावना है। 18 व 19 फरवरी को बारिश होने की संभावना बनेगी। 19 फरवरी को बादलवाई और कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

- रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें