फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी अफसरों की पेशी

Wed, 05 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अब अधिकारियों की पेशी अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। इसके लिए लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर विशेष रूप से वीसी कक्ष तैयार किया गया है। इसमें सभी सुविधाएं दी गई हैं।

डीसी प्रीति ने बताया कि अब अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यक्तिगत पेशी या गवाही के लिए न्यायालयों में जाने की जरूरत नहीं है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशानुसार लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम तैयार किया गया है। यहां वीसी से पेशी करवाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए यहां पर कंप्यूटर, इंटरनेट, कैमरा, डिस्पले यूनिट, डाक्यूमेंट विजुवलाइजेशन, बैठने और निर्बाध बिजली आदि सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जब तक न्यायालय की ओर से व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में पेश होने के आदेश न हों, तब तक अधिकारी व कर्मचारी वीसी के माध्यम से न्यायालय में पेश होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सामान्य काम काज को जल्दी से निपटाने व आमजन के कार्याें के लिए ज्यादा समय देने के उद्देश्य से यह फैसला लागू किया गया है। सभी अधिकारी व कर्मचारी इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे, ताकि विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालयों में आने वाले आमजन को समय दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें