फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कलायत में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अस्पताल की बजाय एसडीएम कार्यालय में होगा स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक-परिचालकों के लाइसेंस के लिए अब आवेदकों को अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब एसडीएम कार्यालय में ही आवेदकों को मेडिकल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सप्ताह में वीरवार का दिन निर्धारित किया गया है। एसडीएम कार्यालय परिसर में एक कक्ष स्थापित किया गया है। इसमें रिटायर्ड एसएमओ डॉ. जीएल चावला मौजूद रहेंगे। इसकी शुरूआत एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने की है। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक सावित्री देवी और अनिल धीमान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कैथल द्वारा चालक-परिचालक और रिन्यूवल लाइसेंस के लिए मेडिकल एवं रक्त जांच का कार्य किया जाना है। यह कार्य सोसाइटी के माध्यम से 400 रुपये शुल्क के साथ पूरा किया जाएगा। इसमें से 250 रुपये रेडक्रॉस सोसाइटी कैथल और 150 रुपये जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसाइटी कैथल को मिलेगें। इसके लिए आवेदक को रसीद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल एवं रक्त जांच के लिए कैथल एकल सेवा केंद्र में सोमवार, गुहला में मंगलवार और कलायत में वीरवार का दिन तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें