फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब स्वास्थ्य विभाग शुरू करेगा युविन पोर्टल

Sat, 08 Jul 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अब स्वास्थ्य विभाग युविन पोर्टल शुरू करेगा। यह कोविन पोर्टल की तरह होगा। युविन पोर्टल से टीकाकरण की उचित मॉनिटरिंग की जा सकेगी। दरअसल, जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराया जाता है और अब सभी टीकाकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


युविन पोर्टल से लाभ की बात करें तो बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की रियल टाइम मॉनिटरिंग व टीकाकरण स्थलों में बकाया टीके की सूची की प्राप्ति आसानी से हो सकेगी। पोर्टल पर मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराने के बाद संबंधित बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद टीकाकरण का शेड्यूल भी आएगा।

गौरतलब है कि इस समय पूरे जिले में एक हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। जिला नागरिक अस्पताल सहित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग से काउंटर बनाया गया है। यहां पर गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। पोर्टल शुरू होने के बाद टीकाकरण का कार्य ऑनलाइन हो जाएगा।
विज्ञापन


युविन पोर्टल के संदर्भ में टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी को पंचकूला में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पोर्टल के शुरू होने के बाद मोबाइल पर पंजीकरण होने के बाद टीकाकरण का पूरा शेड्यूल आएगा। इसे स्वास्थ्य विभाग इसी महीने से शुरू करेगा।
विज्ञापन


डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें