फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब फ्लाइंग स्क्वॉयड करेगी सबकी निगरानी

Sun, 17 Mar 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। निगरानी के लिए गठित की गई 12 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम (एफएसटी) और 17 स्टेटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) को लघु सचिवालय के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें सी-विजिल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

एडीसी सी जया श्रद्धा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आचार संहिता का पालन दृढ़ता से किया जाए। उन्होंने कहा कि एफएसटी और एसएसटी टीमें उल्लंघन करने वालों पर चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप पर कोई भी नागरिक आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत फोटो, वीडियो व ऑडियो क्लिप के माध्यम से कर सकता है। इस एप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटान 100 मिनट के अंदर किया जाएगा। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी लोकसभा चुनाव को लेकर दी गई जिम्मेदारी का निष्ठा से पालन करें। प्रशिक्षण के दौरान सी विजिल इनवेस्टिगेटर एप (सी-विजिल ) और इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप (ईएसएमएस) की कार्यप्रणाली के बारे में अच्छी तरह जानकारी ले लें।

उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का आचार संहिता का

उल्लंघन जैसे कि अवैध प्रचार सामग्री, पैसे व वस्तु का वितरण, मतदाता को किसी भी प्रकार का प्रलोभन, आदि विषयों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें। कहा कि

फ्लाइंग स्क्वायड टीम एप और कंट्रोल रूम के माध्यम से से मिली सूचना और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, सत्यवान सिंह मान व कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी उमेद सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष चंद, डीडीए बलवंत सहारण, एलडीएम एस.के. नंदा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


एडीसी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान यदि कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक की राशि बैंक से निकलवाता है, तो संबंधित बैंक उसे उसके विवरण सहित एक स्लिप देगा, जिस पर क्यूआर कोड भी होगा, ताकि पूछताछ होने पर संबंधित व्यक्ति उसे दिखा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें