संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। मूंदडी गांव के सरपंच की गाड़ी का पूंडरी में नो पार्किंग में गाड़ी पार्क करने के एवज पुलिस ने 1500 रुपये का चालान काट दिया। सरपंच प्रतिनिधि व सरपंच ने अपनी गाड़ी का चालान होने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पूंडरी का विधायक लोगों ने हलके के विकास के लिए चुना है न कि बेवजह आम लोगों के चालान कटवाने के लिए
। उन्होंने कहा कि विधायक हलके के विकास कार्यों की तरफ़ ध्यान लगाए न कि बाजार में आए लोगों के चालान काटने में। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाए। पूंडरी में कहीं भी पार्किंग की सुविधा न होने से उन्होंने कुछ समय के लिए ही अपनी गाड़ी को सड़क के एक साइड में खड़ा कर दुकान तक ही गए थे कि इतने में ही उनकी गाड़ी का चालान काट दिया गया। हालांकि चालान पुलिस ने काटा है और विधायक का इससे कोई वास्ता भी नहीं हो। लेकिन फिर भी लोगों में विधायक के खिलाफ रोष देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों ख़ासकर दुकानदारों का कहना है कि हेलमेट लगाना तो अच्छी आदत है लेकिन एक दुकान से दूसरी दुकान तक हेलमेट लगाना मुश्किल होता है। दूसरी ओर हर रोज़ हेलमेट पर पूंडरी क्षेत्र व क्षेत्र के गांवों के लोग नए नए मज़ाक़िया मिम्स बना रहे हैं। कहीं कोई रेहड़ी पर हेलमेट लगाकर फल व सब्जियां बेचता तो कहीं दुकानदार दुकानों में हेलमेट लगाकर तो कहीं हेलमेट लगाकर चारे की मशीन पर चारा काटते हैं। दूसरी तरफ़ विधायक के हेलमेट वाले फरमान से लोग संतुष्ट भी नज़र आए।