ढांड, पूंडरी। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में सतपाल जाम्बा को टिकट दिए जाने का विरोध अब लगातार बढ़ रहा है। पूंडरी के पूर्व विधायक व भाजपा नेता प्रो दिनेश कौशिक के बाद अब पूर्व विधायक तेजबीर भी विरोध किया है। उन्होंने बुधवार को कौल में अपने समर्थकों के साथ बैठक की।
इसमें पूर्व विधायक तेजबीर ने बगावती सुर अपनाते हुए वीरवार को नामांकन करने का एलान किया है। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तेजवीर सिंह भाजपा की ओर से पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं दिए जाने से खफा हैं। अब वे किसी भी पार्टी उम्मीदवार बन सकते हैं।संवाद