फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब दुबई में दम दिखाएगा एथलीट राहुल

Sun, 04 Feb 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब सीवन निवासी पैरा एथलीट राहुल सैनी अब दुबई में आयोजित होने वाले विश्व स्तर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगा। राहुल सैनी का चयन दुबई में होने वाली फाजा विश्व स्तरीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इससे राहुल के परिजनों और नगर के लोगों में खुशी का माहौल है।

राहुल सैनी ने बताया कि उनका चयन विश्व स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता दुबई में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए जिले से दो युवाओं का चयन हुआ है। जिसमें से एक वह खुद हैं और दूसरा खिलाड़ी गांव संगरौली के प्रिंस
विज्ञापन


कौशिक है।

उन्होने बताया कि वह पिछले लगभग सात वर्ष से अभ्यास कर रहे थे। राहुल एक मध्यम वर्ग के परिवार से संबंध रखते हैं। राहुल के पिता सोमनाथ सैनी एक चाय की दुकान चलाते हैं व अपना परिवार चलते हैं।

राहुल ने बताया कि दुबई में होने वाली यह प्रतियोगिता 10 से 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके लिए वह भारत से सात फरवरी की सुबह रवाना होंगे। राहुल ने बताया कि जब वह सात वर्ष के थे तो एक सड़क दुर्घटना में उनका बायां पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन उसने इस दुर्घटना को भुलाकर कुछ नया करने की सोची।

उन्होंने कड़ी मेहनत की और इसी मेहनत के चलते वह आज यहां तक पहुंचे हैं। वह आज अपनी मेहनत के बलबूते एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर हैं। खेलों में सफलता के लिए जमकर मेहनत कर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बेहतर प्रदर्शन के बल पर वह जिले, प्रदेश और देश का नाम ऊंचा करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह राज्य स्तर पर व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल कर चुके हैं। इससे पहले मार्च महीने में हुई नेशनल चैंपियनशिप के दौरान उसने अच्छा प्रदर्शन कर पदक भी हासिल किए थे। इसी आधार पर उसका खेलो इंडिया गेम्स में चयन हुआ था। उनका सपना ओलंपिक व एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का है, ताकि वह अपने गांव व अपने देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें