फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए अब 25 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कौशल विकास औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा निदेशालय की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरियाणा में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 25 जून तक बढ़ा दी गई है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वह 25 जून तक आईटीआई में दाखिले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अब तक आईटीआई में लगभग 8800 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होते ही 28 जून को प्रथम मेरिट सूची लगेगी, जिसकी फिजिकल वेरिफिकेशन दो जुलाई तक होगी। प्रथम सूची में आने वाले विद्यार्थियों की वेरिफिकेशन होने के बाद तीन जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद चार जुलाई को खाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। चार से छह जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। दूसरी मेरिट सूची नौ जुलाई को जारी की जाएगी, जिसका नौ से 12 जुलाई तक फिजिकल वेरिफिकेशन जारी रहेगा। सत्यापन होने के बाद 13 जुलाई तक विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं। 14 जुलाई को दूसरी सूची में खाली रहने वाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। 16 जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद 18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी। 22 जुलाई तक तीसरी सूची के विद्यार्थियों की फिजिकल वेरिफिकेशन होगी। 23 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकते हैं। 24 जुलाई को खाली रहने वाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। 26 जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसका पांच अगस्त तक फिजिकल सत्यापन होगा। 30 जुलाई से छह अगस्त तक विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं।

-कौशल विकास औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा निदेशालय की ओर आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि को 21 से बढ़ाकर 25 जून कर दी गई है। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। 28 जून को प्रथम और 30 जुलाई को अंतिम चौथी मेरिट सूची जारी होगी।-सतीश मच्छाल, आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें