फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुख्यात गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग का भाई जोगिंद्र फिलीपींस में गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कैथल। जिला कैथल के कुख्यात गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग के भाई जोगिंद्र ग्योंग को फिलीपींस में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह दो वर्ष से वहां रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसने एक नेपाली पासपोर्ट बनाया था, जिसमें उसने स्वयं को नेपाल का रहने वाला कांत गुप्ता दर्शाया था और उसी के आधार पर फिलीपींस में रहकर कारोबार कर रहा था। जोगिंद्र ग्योंग पर हरियाणा के कई जिलों में हत्या, फिरौती, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब कैथल पुलिस को आरोपी के डिपोर्ट होने का इंतजार है। पुलिस जोगिंद्र पर कैथल में दर्ज हुए मामलों की पड़ताल में जुटी है कि किस मामले में क्या कार्रवाई हुई है और किसमें बाकी है।



पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र ग्योंग के एनकाउंटर के बाद उसके भाई जोगिंद्र ने करनाल के एक युवक जयदेव शर्मा की हत्या की थी। जोगेंद्र को शक था कि सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर जयदेव की मुखबिरी के कारण हुआ है। पानीपत में भी उसने एक व्यक्ति की हत्या की थी। पुलिस ने एक मामले में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। यही नहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


कैथल की बात करें तो वर्ष 2006 में हुए कैथल के प्लाइवुड व्यापारी नरेंद्र अरोड़ा हत्याकांड भी जोगिंद्र ने ही किया था। उसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका भाग गया था और जोगिंद्र ग्योंग को उसके दो अन्य साथियों के साथ पुलिस ने 2007 में वहीं से गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग को जनवरी 2017 को करनाल और कैथल पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत करनाल के गांव राहड़ा में उस वक्त एनकाउंटर में मार गिराया गया था, जब वह अपनी होंडा सिटी कार में असंध की ओर जा रहा था। जोगिंद्र ग्योंग ने इसके पीछे सुरेंद्र ग्योंग के साथी रहे जयदेव पर मुखबिरी का शक जताया था, जिसके चलते करनाल में उसकी हत्या कर दी थी।



इस संबंध में एसपी उपासना ने बताया कि गैंगस्टर जोगिंद्र ग्योंग की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस को सूचना मिली है। उस पर कैथल में दर्ज मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। जैसे ही वह डिपोर्ट होकर कैथल लाया जाएगा, सभी मामलों में जो कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन




जोगिंद्र ग्योंग पर दर्ज मामले



जोगिंद्र ग्योंग के खिलाफ जिला कैथल में 16 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें हत्या के चार, फिरौती के दो, डकैती का एक, चोरी का एक, गिरोहबंदी का एक, अपहरण का एक और जान से मारने की धमकी देने का भी एक मामला शामिल है। कैथल के सभी मामलों में वह गिरफ्तार हो चुका है, जिनमें से कुछ मामलों में वह बरी भी हो चुका। कुछ में सजा पूरी कर चुका है। एक मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है, जिसमें सजा पर स्टे है और अपील में है। उसके खिलाफ पानीपत, अंबाला, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान में भी मामले दर्ज हैं। इनमें से पानीपत के एक हत्या के मामले में वह 50 हजार रुपये का इनामी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें