फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नालों में गोबर डालने वालों को जारी किए जाएंगे नोटिस

Wed, 11 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की ड्रेनों और नालों का उपायुक्त प्रीति ने मंगलवार सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निकाय विभाग को निर्देश दिए कि सफाई कार्य की स्वयं निगरानी करें और इसे तेजी से पूरा कराएं। साथ ही डीसी ने नालों में गोबर डालने वालों को नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए।
डीसी ने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों और ड्रेनों की सफाई हर हाल में पूरी होनी चाहिए, ताकि बारिश के दौरान आमजन को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां हर वर्ष जलभराव की स्थिति बनती है, वहां विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीनरी बढ़ाने और सफाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जहां पर हर वर्ष जलभराव की स्थिति पैदा होती है, उन पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने सबसे पहले मानस ड्रेन के ढांड रोड पर शुरुआती प्वाइंट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कवर एरिया में ड्रेन की सफाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही नाले में गोबर डालने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद भगवान परशुराम चौक पर निरीक्षण किया गया, जहां ड्रेन की सफाई का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। साथ ही यहां नाले बंद मिले।
इसके बाद डीसी प्रताप गेट पर श्मशान घाट के सामने एकत्रित पानी की निकासी कार्य का निरीक्षण किया। प्रताप गेट पर दोनों साइड के नालों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद चंदाना गेट पर बंद पड़े नाले को लेकर उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ये नाले खुलवाएं जाएं।
उन्होंने रेलवे गेट पर नाले के बिल्कुल ऊपर कचरा डंपिंग प्वाइंट को लेकर कहा कि हर रोज समय से कचरा उठ जाना चाहिए और जहां से नाले ओपन हैं, उनके ऊपर ऐसे कचरा प्वाइंट न हों। उन्होंने यहां नालों की उचित सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद भगत सिंह चौक का निरीक्षण किया, जहां दुकानों के बाहर रैंप से नाले कवर किए हुए मिले, साथ ही नालों की सफाई भी संतोषजनक नहीं मिलीं। डीसी ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इसकी सफाई की जाए, चाहे रैंप को तोड़ना पड़े। इसके बाद डीसी प्रीति श्री ग्यारह रुद्री मंदिर के पीछे अन्न देव तालाब पर पहुंची और यहां पर चल रहे कार्य की रिपोर्ट कार्यालय में तलब की।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि निरीक्षण में पाया गया है कि सफाई कार्य में सुधार की आवश्यकता है। डीएमसी सहित अधिकारियों को नालों की समय रहते सफाई के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में यह भी देखने में आया है कि लोगों ने फड़ों को बड़ा कर कई जगह नालों को कवर कर दिया है। यह ठीक नहीं है। इस अवसर पर डीएमसी सुशील कुमार, नगर परिषद ईओ दीपक कुमार, सचिव भानू शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें