फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कचरा फैलाने वालों को दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। नगरपालिका चीका के कर्मचारियों द्वारा शहर में सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को मौके पर नोटिस जारी किए गए तथा भविष्य में ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में मुख्य रूप से सफाई दारोगा हिसम सिंह, फील्ड असिस्टेंट मदन शर्मा, सफाई कर्मचारी तलविंदर तथा अन्य पालिका कर्मचारियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें