गुहला-चीका। नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी और सचिव जतिंद्र शर्मा के निर्देश पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका कर्मचारियों ने चीका-कैथल रोड स्थित बॉय स्कूल के सामने पार्किंग क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने वाले दुकानदारों को नगरपालिका की ओर से नोटिस जारी किए गए। म्युनिसिपल कोऑर्डिनेटर प्रकाश कैत, सफाई दारोगा हिसम सिंह और डोर-टू-डोर सुपरवाइजर कुलदीप ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों को पॉलिथिन का प्रयोग न करने और कचरा खुले में न डालने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें ताकि स्वच्छता बनी रहे। संवाद