फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू का लार्वा मिलने पर 22 लोगों को नोटिस

Tue, 07 May 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डेंगू का लार्वा मिलने पर सोमवार को 22 और लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस थमा हैं। अब तक जिले में 344 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता का ही असर है कि पिछले छह सालों से जिला मलेरिया मुक्त चल रहा है।

गौरतलब है कि मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए जिला की स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थानों से लेकर शहर में विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर पहुंचकर मलेरिया व डेंगू से बचाव की लगातार जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, विभाग की तरफ से बनाई गई 244 रेपिड रिस्पांस टीमें भी लगातार कार्य कर रही हैं। इन टीमों की ओर से पूरे जिले में अब तक 43 हजार 70 घरों में जांच की जा चुकी है। अब जिले में अब तक 344 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है।

इसके साथ ही अब तक जिले में 604 तालाबों में गंबूजियां मछली डाली जा चुकी है। वहीं, राहत की बात यह भी कि पिछले छह साल से कैथल जिला मलेरिया मुक्त है। ऐसे में इस साल भी उनका यही प्रयास है कि इस साल भी मलेरिया का केस न मिले।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए लगातार कार्य कर रही हंै। इसके लिए टीमों की ओर से घर-घर जाकर जांच की जा रही है। अब तक 43 हजार 70 घरों में जांच की जा चुकी है। अब तक 344 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है। - डॉ. नीरज मंगला, डिप्टी सिविल सर्जन और जिला नोडल अधिकारी, मलेरिया व डेंगू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें