फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लार्वा मिलने पर 18 को नोटिस

Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग मलेरिया व डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके तहत टीमों ने सोमवार को लार्वा मिलने पर 18 लोगों को नोटिस दिया है।

गौरतलब है कि विभाग की ओर से अभी तक डेंगू व मलेरिया की जांच के तहत अब तक डेढ़ लाख से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका है। इसमें से 43 हजार से अधिक लोगों के बुखार के सैंपल भी लिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए पूरे जिले में 244 टीमें बनाई हैं। अब तक लार्वा मिलने पर 380 को नोटिस जारी किया जा चुका है। अब तक जिले में कोई भी मलेरिया व डेंगू व केस नहीं मिला है। पिछले साल 118 केस डेंगू के मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू की जांच जिला नागरिक अस्पतालों में फ्री हो रही है, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में इसके लिए 600 रुपये रेट निर्धारित किया है। इससे अधिक रुपये लेने वालों लैब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में लोगों को जानकारी भी विभाग की ओर से दी जा रही है, ताकि लोग बीमारी की जांच को लेकर पहले ही जागरूक रहें। डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर सैंपलिंग की जा रही है। अब तक 43 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। सभी नेगेटिव मिले हैं। वहीं लार्वा मिलने पर 380 को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें