फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लार्वा मिलने पर 15 को दिया नोटिस

Sat, 08 Jun 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में मलेरिया व डेंगू की बीमारी से बचाव के लिए शुरू किया गया अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान लार्वा मिलने पर 15 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस थमाया।

अभियान के तहत शुक्रवार को शक्ति नगर में लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। शुक्रवार को टीमों की ओर से किए गए सर्वे के बाद 15 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिए हैं। इसी कड़ी में टीमों ने पूरे जिले में 9699 घरों का सर्वे भी किया। पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग अब तक तीन लाख 58 हजार 638 घरों का सर्वे कर चुका है। अब तक विभाग मिलने पर जिले में 774 लोगों को नोटिस दे चुका है। विभाग ने लोगों को इन बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से जागरूक करने के लिए 244 टीमें बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक डेंगू या मलेरिया का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

डेंगू व मलेरिया के जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि मलेरिया व डेंगू से बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखना काफी जरूरी है। यदि पानी एकत्रित होगा तो लार्वा मिलने के अधिक खतरा बनेगा।

लोगों से अपील है कि डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए पूरी सावधानियां बरतें। ऐसा करके ही इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें