कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए वीरवार को शहर की कई कॉलोनियों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान 14 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया। विभाग की टीमों ने जिले भर में 10 हजार 890 घरों में सर्वे किया। जिले में अब तक 6 लाख 65 हजार 820 घरों का सर्वे किया जा चुका है। लार्वा मिलने पर जिले में अभी तक 1163 लोगों नोटिस दिया जा चुका है। संवाद