फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगा नहीं, जारी हो गया प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कोरोना टीकाकरण को लेकर एक व्यक्ति ने सीएम को शिकायत भेजी है कि उसे कोरोना का टीका नहीं लगा, लेकिन उसके नाम से प्रमाणपत्र जारी हो गया। गांव ककहेड़ी निवासी दिग्विजय सिंह ने कहा कि उसने कोविशील्ड की पहली खुराक का टीका 24 मई को लगवाया था। इसी बीच 21 नवंबर को उसके पास विभाग का संदेश आया कि उसे टीके की दूसरी डोज लग गई है। बेगा बस्ती गुहला में उसे यह टीका लगाया गया है, जबकि उस दिन वह चीका शहर में नहीं था। इससे स्पष्ट है कि बिना टीका लगे ही सूचना पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। इसीलिए ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो इसमें शामिल हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा ने कहा कि बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन हो रही है। कुछ तकनीकी दिक्कत हो सकती है। संबंधित व्यक्ति को चाहिए कि अपने एरिया के चिकित्सा अधिकारी से मिलकर टीका लगवा ले। उसकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें