नार्दन रेलवे की विजयी टीम ट्राफ़ी के साथ विजयी मुद्रा में।
पूंडरी। फुटबॉल क्लब द्वारा पूंडरी के इंडोर-आउटडोर स्टेडियम में आयोजित 6वीं ऑल इंडिया ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों के बाद नार्दन रेलवे की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नार्दन रेलवे ने बंगलुरू की टीम को 5-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में दीपक एफसी शाहपुर ने गढ़वाल राइफल की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में नार्दन रेलवे की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दीपक एफसी शाहपुर को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी टीमों व खिलाड़ियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे लाने की प्रतिबद्धता जताई। संवाद