फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नोडल अधिकारी अलर्ट मोड पर करें कार्य ः डीसी

Fri, 05 Apr 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को डीसी प्रशांत पंवार नेरबी सीजन के प्रबंधों की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर डीसी कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। ये सभी नोडल अधिकारी अलर्ट मोड पर कार्य करें। मंडियों में दौरा कर सभी व्यवस्था का जायजा लें और कहीं पर कोई कमी पाई जाती है तो उसे समयबद्ध दुरुस्त करवाएं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी फसल खरीद प्रक्रिया में लापरवाही बरतता पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि जिला में रबी की फसल खरीद के लिए 43 मंडियां एवं खरीद केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन


जिला में अब तक सरसों की 635 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है, हालांकि अभी तक गेहूं की कोई भी आवक मंडी में नहीं हुई है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में गेहूं की आवक शुरू हो जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को गेट पास को लेकर कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।

इसके लिए पर्याप्त संख्या में ऑपरेटर को तैनात किया जाए। डीसी ने किसान व मजदूर को पूरी सुविधा मिलनी चाहिए। मंडियों व खरीद केंद्रों में पीने के पानी, बिजली की व्यवस्था, झरने, तिरपालों आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। प्रत्येक स्थान पर नमी मापक मीटर पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा, डीएमसी सुशील कुमार, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, कृष्ण कुमार, सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीएसपी उमेद सिंह, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी, सभी नोडल अधिकारी, खरीद एजेंसियों के अधिकारी व मार्किट सचिव

मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें