संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने विधानसभा चुनाव 2024 के विभिन्न कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया व डीएसपी वीरभान को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल कारवा, डीईओ विजय लक्ष्मी, डीएचईओ राजेश सैनी व सभी रिटर्निंग
अधिकारी को स्वीप गतिविधियों के लिए नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि डीएमसी सुशील कुमार व कार्यकारी अभियंता कुलदीप मलिक को प्रशिक्षण प्रबंधन, इलेक्ट्रोल रोल के लिए सभी रिटर्निंग अधिकारी, एचएसवीपी ईओ वकील अहमद व जिला सैनिक बोर्ड के सचिव ओपी शर्मा को बैलेट, पोस्टल बैलेट व डमी बैलेट, नगराधीश गुरविंद्र सिंह को मैन पावर प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन व डिप्टी सीईओ रितू लाठर को हेल्पलाइन व कंट्रोल रूम प्रबंधन, कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल को सामग्री प्रबंधन, आरटीए गिरिश कुमार को ट्रांसपोर्ट प्रबंधन, डीआईओ दीपक खुराना व सतबीर सिंह एएसआई को कंप्यूटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी एवं आईटी प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
ईवीएम प्रबंधन के लिए कार्यकारी अभियंता रवि ऑबराय व डीएसओ राज रानी, डीडीए बाबू लाल व एसडीओ सतीश नारा को एमसीसी क्रियान्वयन, डीईटीसी सीमा बिडलान को खर्च निगरानी के लिए नियुक्त किया है।
इसी प्रकार मीडिया प्रबंधन के लिए डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, कम्यूनिकेशन प्लान के लिए डिप्टी सीईओ रितू लाठर, ऑब्जर्वर लाइजनिंग अधिकारी के रूप में कार्यकारी अभियंता प्रशांत ग्रोवर, सतपाल गोपेरा, एईटीईओ दिनेश काजल को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार डीएचओ हीरा लाल, डीएसओ राज रानी, जिला स्तर पर बैंक कोआर्डिनेटर के रूप में एलडीएम,
प्रिंटिंग ऑफ बैलेट पेपर के लिए
जीएम रोडवेज कमलजीत, कानूनी मामलों के लिए एडीए पुष्पा को जिम्मेदारी दी गई है।
मेडिकल व्यवस्था के लिए सीएमओ डॉ. रेनू चावला, दिव्यांगजन मतदाताओं और स्वयंसेवक के लिए रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, खाद्य प्रबंधन के लिए डीएफएससी निशांत राठी, डीएम हैफेड सुरेश कुमार, डीएम वेयरहाउस सुनीता चहल, डीएमईओ अभिनव वालिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।