फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रबी फसल खरीद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Wed, 19 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन ने मंडियों में रबी फसल की सुचारू खरीद को लेकर नियुक्त किए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारियों के नियुक्ति के बाद किसानों को जिले की मंडियों में गेहूं व सरसों बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

डीसी ने निर्देश दिए हैं कि सभी नोडल अधिकारी एजेंसियों से तालमेल कर फसल खरीद कराने के साथ ही समयबद्ध उठान भी करवाएंगे। डीसी ने कहा कि इसके साथ ही वे किसानों की समस्याओं का समाधान के लिए काम भी करेंगे।
विज्ञापन


एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को कैथल जिले का ओवर ऑल प्रभारी बनाया गया है। डीसी ने बताया कि कैथल पुरानी, नई व अतिरिक्त मंडी के लिए एसडीएम अजय सिह, चीका मंडी के लिए एसडीएम प्रमेश कुमार, कलायत मंडी के लिए एसडीएम अजय हुड्डा, बाबा लदाना, सांघन व पाडला मंडी के लिए एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, पाई मंडी के लिए आरटीए गिरीश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

क्योड़क व कैलरम मंडी में डीडीपीओ कंवर दमन, सीवन, कांगथली, अरनौली, कमहेडी, बोपूर, भागल व भूंसला मंडी में बीडीपीओ समिता, गौरां व फर्श माजरा मंडी में बीडीपीओ नेहा शर्मा, बरटा व धनौरी मंडी में तहसीलदार रविंद्र हुड्डा, बालू, किठाना व बड़सीकरी मंडी के लिए तहसीलदार दिनेश ढिल्लो को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

राजौंद व जाखौली मंडी के लिए नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, अगौंध, बलबेड़ा, रामथली, भुन्ना व चक्कु लदाना के लिए नायब तहसीलदार बंसी लाल, पुंडरी, सेरधा, रसीना व करोड़ा मंडी के लिए नायब तहसीलदार अंशुल अरोड़ा, गुहणा व सजूमा मंडी के लिए नायब तहसीलदार मुकेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


ढांड, साइलो प्लांट सोलू माजरा, कौल व टीक मंडी के लिए नायब तहसीलदार अचिन, डीग व हाबड़ी मंडी के लिए जोगिंद्र धनखड़ को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा ढांड बीडीपीओ जगजीत सिंह व नगर परिषद कार्यकारी अभियंता दीपक कुमार को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें