फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगर पट्टी और चौधर पट्टी में एक हजार घर, पर नहीं है एक भी टॉयलेट

Thu, 26 Jun 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 शक्तिनगर नजदीक चौधर पट्टी और डोगर पट्टी के करीब 1000 घरों में शौचालय व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ है। कॉलोनी में लोगों के घरों के आसपास गंदगी का जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन


कॉलोनी वासियों ने बताया कि पिछले करीब 50 साल से यहां रह रहे हैं, लेकिन अभी तक कॉलोनी में सीवरेज व शौचालय की कोई सुविधा नहीं है। लोगों का कहना है कि अलग-अलग पार्टियों का सरकार बनी, लेकिन किसी ने कॉलोनी वासियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया।

डोगर पट्टी निवासियों ने बताया कि उनको घरों से बाहर मुंह पर पकड़ा लेकर निकलना पड़ता है। घरों के आस-पास गंदे पानी के तालाब बन चुके है। कॉलोनी में शौचालय न होने के कारण कॉलोनी की औरतों को खुले में सड़कों पर शौच के लिए जाना पड़ता है। रात के समय औरतों पर लड़कियों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


कमेटी के अंदर डोगर पट्टी न आने के कारण आ रही है परेशानी
शक्तिनगर स्थित चौधर पट्टी व डोगर पट्टी में केवल एक गली का फासला है। चौधर पट्टी तो कमेटी के अंदर आती है, जिसमें करीब 60 घरों में सीवरेज व्यवस्था नहीं है। डोगर पट्टी गांव की पंचायत के अंदर आने कारण करीब 1000 हजार घरों में सीवरेज व्यवस्था नहीं है।

घरों के बाहर गंदे पानी के तालाब
कॉलोनी वासी लखीराम, अशोक कुमार, सोनू, ओमा राम, भोती देवी, जमेरों देवी, केसरी, मीरा देवी और राजपाल सिंह ने बताया कि एक-एक दिन नर्क के समान है। घरों के बाहर गंदे पानी के तालाब व गंदगी इतनी अधिक है कि लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

उधर, रात के समय महिलाओं व लड़कियों को घरों से बाहर निकलने पर यहां कई बार अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन सरकार एवं प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें