संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद परिसर में सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ ब्लॉक कमेटी कैथल ने कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के संबंध में गेट मीटिंग की। इसमें नगर परिषद कैथल में कार्यरत 152 सफाई कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई।
इस मौके पर ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिड़लान, सचिव विक्की टांक, वरिष्ठ उपप्रधान राज कुमार मचल, कैशियर जगदीश कुमार, उपप्रधान पंकज गिल, सूखा नौच, अमित कुमार, संगठन कर्ता सुमेश राणा व सहसचिव शीशपाल ने सरकार की वादाखिलाफी पर रोष जताया। साथ ही कहा कि संघ की ब्लॉक कमेटी ने ये कहा कि यदि 10 अप्रैल तक मानी गई मांगों का समाधान नही हुआ तो 11 अप्रैल को झाडू उल्टे लेकर एसकेएस के प्रदर्शन में बढ़चढ़कर भाग लेकर डीसी को ज्ञापन देंगे।
जिला प्रधान शिवचरण जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा ने कहा राज्य सरकार को सफाईकर्मियों की दिक्कतें समझनी चाहिए। गेट मीटिंग की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने किया।
इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ से अमित क्योड़क, मुकेश कुमार, कपिल कल्याण महिला विंग प्रधान संतरो देवी, वर्षा, सुरेखा, विधा,सरोज, पूजा कल्याण, बीना, कलसो, रामदेव, सन्नी कांगडा, दर्शन कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।