फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई में सातवें दिन भी खरीद नहीं

Wed, 08 Apr 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। अनाज मंडी पाई में गेहूं की खरीद मंगलवार को सातवें दिन भी शुरू नहीं हो पाई, जिससे किसानों में भारी रोष है। मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन खरीद प्रक्रिया ठप होने के कारण किसान कई दिनों से अपनी फसल के साथ इंतजार कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि मंडी गेहूं से लबालब भरी हुई है, बावजूद इसके उनकी फसल की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री के दौरे के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन


किसान बोले- मंत्री भी नहीं शुरू करवा सके खरीद : किसान सतपाल, सुरेश और बलवंत ने कहा कि जब कृषि मंत्री के दौरे के बाद भी खरीद शुरू नहीं हो सकी, तो ऐसे दौरे का क्या फायदा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी नमी अधिक होने का बहाना बना रहे हैं, जबकि मंडी में कई स्थानों पर सूखा गेहूं भी खरीद के लिए तैयार पड़ा है।

बारिश के बीच भी नहीं पहुंचे अधिकारी : किसानों ने बताया कि मंगलवार को बारिश के बावजूद खरीद एजेंसियों का कोई अधिकारी मंडी में नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि शेड के नीचे रखा हजारों क्विंटल सूखा गेहूं आसानी से खरीदा जा सकता था, लेकिन उस पर भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह पेसिया ने बताया कि सोमवार को खरीद अधिकारी मंडी में पहुंचे थे और कुछ ढेरियों की जांच भी की थी, लेकिन नमी अधिक होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने आशंका जताई कि मंगलवार को बारिश के चलते अधिकारी मंडी में नहीं आए होंगे। डीएफएससी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि बारिश के कारण खुले में खरीद संभव नहीं है, तो शेड के नीचे रखे गेहूं की खरीद शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें