फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में किसी की पेंशन नहीं कट रही : मुख्यमंत्री

Sat, 07 Feb 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पेंशन कटौती पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं काटी जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कैथल में लगभग 3102 बुजुर्गों की पेंशन नहीं आ रही है। बताया गया है कि परिवार पहचान पत्र में आय सीमा बढ़ने के कारण तीन लाख रुपये से अधिक आय दर्शाए जाने वाले बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई है।

उधर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खानपुर गांव से गुजरते समय काफिला रुकवाकर ग्रामवासियों से हाल चाल जाना। ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली गई। इसके बाद पंजाब के पिजौला सनौर पटियाला की रैली के लिए गुहला चीका मार्ग से निकल गए।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले की तरफ रुकने का इशारा किया तो तुरंत मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवा लिया। इसके बाद गाड़ी पर खड़ा होकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद लोगों के जोश को देखते हुए नीचे उतर आए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें